जॉर्ज वॉकर बुश
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
क्रम: | 43 वें राष्ट्रपति |
---|---|
पदभार ग्रहण: | 20 जनवरी, 2001– वर्तमान |
पूर्ववर्ती: | बिल क्लिंटन |
उत्त्राधिकारी: | कार्यरत |
जन्मतिथि: | शनिवार, 6 जुलाई 1946 |
जन्मस्थान: | न्यू हेवन कनाटीकट, कनाटीकट |
प्रथम महिला: | लोरा बुश |
व्यवसाय: | व्यापार |
अमरीका के राजनैतिक दल: | रिपब्लिकन |
अमरीकी उपराष्ट्रपति: | डिक चेनी |
6 जुलाई 1946 को जन्मे जॉर्ज वॉकर बुश अमरीका के 43वें राष्ट्रपति हैं। उन्होंने अपना पदभार 20 जनवरी सन 2001 को ग्रहण किया था और अभी अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति हैं। सन 2004 के राष्ट्रपति के चुनाव में उन्हें चार वर्षों के लिये दोबारा चुन लिया गया है।
राजनीति में प्रवेश करने से पहले श्री बुश एक व्यापारी थे। तेल और गैस का उत्पादन करने वाली कई कंपनियों से वे जुड़े रहे थे और 1989 से 1998 तक टेक्सस रेंजर्स बेसबाल क्लब के सह मालिकों में से एक थे। वे सन 1995 से सन 2000 तक टेक्सस राज्य के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य राजनीति में काफी घनिष्ठ रुप से जुड़े हुये हैं। श्री बुश के पिता जॉर्ज हर्बट वॉकर बुश स्वयं अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं। श्री बुश के बड़े भाई जेब बुश फ्लोरिडा के वर्तमान राज्यपाल हैं।
ये जीवनचरित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक स्टब है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।