कायस्थ
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
कायस्थ एक हिन्दू जाति है (महापारिवार)|
[बदलें] पौराणिक उत्पत्त्ति
कायस्थों का स्त्रोत श्री चित्रगुप्तजी महाराज को माना जाता है |कहा जाता है कि ब्रह्माजी ने चार वर्णो को बनाया ( ब्राह्मण , क्षत्रीय , वैश्य , शूद्र ) तब यम जी ने उनसे मानवों का विव्रण रखने मे सहायता मांगी|
फिर ब्रह्माजी ११००० वर्षों के लिये ध्यानसाधना मे लीन हो गये और जब उन्होने आँखे खोली तो एक पुरुष को आप्ने सामने स्याही-दवात तथा कमर मे तल्वार बाँधे पाया | तब ब्रह्मा जी ने कहा कि "हे पुरुष क्योकि तुम मेरी काया से उत्पन्न हुए हो , इसलिये तुम्हारी संतानो को कायस्थ कहा जाएगा | और जैसा कि तुम मेरे चित्र(शरीर) मे गुप्त(विलीन) थे इसलिये तुम्हे चित्रगुप्त कहा जाएगा "
श्री चित्रगुप्त जी को महाशक्तिमान क्षत्रीय के नाम से सम्बोधित किया गया है
चित्र इद राजा राजका इदन्यके यके सरस्वतीमनु ।
पर्जन्य इव ततनद धि वर्ष्ट्या सहस्रमयुता ददत ॥ रिग वेद ८/२१/१८
गरुण पुराण मे चित्रगुप्त जि को कहा गया हैः
"चित्रगुप्त नमस्तुभ्याम वेदाक्सरदत्रे"
(चित्रगुप्त हैं पात्रों के दाता)
[बदलें] उपजातियाँ
- माथुर
- गौड़
- भटनागर
- सक्सेना
- अम्बष्ठ
- निगम
- कर्ण
- कुलश्रेष्ठ
- श्रीवास्तव
- सुरध्वजा
- वाल्मीक
- अस्थाना
इन १२ विभाजनों के अलावा कई और उपविभाजन होते हैं जिन्हे 'अल' कहते हैं |