कीनन स्टेडियम
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
बीस हजार दर्शकों की क्षमतावाला कीनन स्टेडियम झारखंड प्रान्त के जमशेदपुर में स्थित देश का एक प्रमुख स्टेडियम है। स्टेडियम का रखरखाव टाटा स्टील करती है। आमतौर पर यहाँ क्रिकेट और फुटबाल के खेलों का आयोजन होता है। साक्ची में स्थित इस स्टेडियम के साथ ही दो अन्य स्टेडियम हैं जिनमें से एक मोहन आहूजा स्टेडियम इनडोर स्टेडियम है। यहाँ बैडमिंटन और बास्केटबाल जैसी खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ होती हैं। दूसरा अपेक्षाकृत नया और बड़ा आउटडोर स्टेडियम जे आर डी टाटा स्पोर्टस कामप्लेक्स है जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। हलाकि यहाँ अभी तक राष्ट्रीय महत्व के खेलों का आयोजन बहुत कम हुआ है लेकिन टाटा के खेल कर्मचारियों खासकर टाटा फुटबाल अकादमी के खिलाड़ी इस परिसर का ज्यादातर उपयोग करते हैं।
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।