जाट
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
जाट भारत और पाकिस्तान में रहने वाला एक समुदाय है। भारत में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात में वसते हैं। पंजाब में यह जट कहलाते हैं तथा शेष प्रदेशों में जाट कहलाते है। यह अति प्राचीन समुदाय है।
इसका उल्लेख महाभारत के शल्यपर्व में किया गया है कि जब ब्रह्माजी ने स्वामी कार्तिकेय को समस्त प्राणियों का सेनापति नियुक्त किया गया तब अभिषेक के समय उपस्तित यौद्धावों में एक जट नामक सम्पूर्ण सेनाध्यक्षों का अधिपति भी था:
- अक्षः सन्तर्जनो राजन् कुन्दीकश्च तमोन्नकृत।
- एकाक्षो द्वादशक्षश्च तथैवैक जटः प्रभु ।। [१]
देवसंहिता में पार्वतीजी जाटों की उत्पति और कर्म के बारे में शिवजी से पूछती हैं तो वे इस तरह बताते हैं:
- महाबला महावीर्या, महासत्य पराक्रमाः
- सर्वाग्रे क्षत्रिया जट्टा देवकल्पा दृढ़-व्रता:
अर्थात:-जाट महाबली महावीर्यवान और बड़ेप्राक्रमी हैं। क्षत्रियों में सबसे पहले ये दृढप्रतिज्ञा वाले राजे महाराजे रहे हैं।
- गर्व खर्चोत्र विप्राणां देवानां च महेश्वरी
- विचित्रं विस्मयं सत्वं पौराण कै साङ्गीपितं
अर्थात:-जाट जाति का इतिहास अत्यन्त आश्चर्यमय है। इस इतिहास में विप्र जाति का गर्व खर्च होता है इस कारण इसे प्रकाश नहीं किया। हम इस इतिहास को यथार्थ रूप से वर्णन करते हैं।
[बदलें] संदर्भ
ठाकुर देशराज:जाट इतिहास,1992