ताजमहल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
ताजमहल दुनिया के ७ आश्चर्यो मे से एक है। शहंशाह शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल के प्रेम की अभिव्यक्ति की ख़ातिर इस खूबसूरत स्मारक का निर्माण करवाया था। यह उत्तर प्रदेश के आगरा शहर मे स्थित है।
ताजमहल के निर्माण में १७ साल लगे और २०,००० मज़दूरों ने काम किया, जिनमें भारत के अलावा फ़ारस और तुर्की के मज़दूर भी थे।