देवघर
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
देवघर भारत के झारखंड प्रान्त का एक शहर है। यह शहर हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ-स्थल है। इस शहर को बाबाधाम नाम से भी जाना जाता है क्योंकि शैव पुराण में देवघर को बारह जोतिर्लिंगों में से एक माना गया है। यहाँ भगवान शिव का एक अत्यंत प्राचीन मंदिर स्थित है। हर सावन में यहाँ लाखों शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है जो देश के विभिन्न हिस्सों सहित विदेशों से भी यहाँ आते हैं। इन भक्तों को काँवरिया कहा जाता है। ये शिव भक्त बिहार में सुल्तानगंज से गंगा नदी से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर देवघर में भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं।
[बदलें] कैसे पहुँचें
- नजदीकी हवाई अड्डे : राँची, गया, पटना, और कोलकाता
- सड़क मार्ग द्वारा : कोलकाता से 373 कि मी, गिरिडीह से 112 कि मी, पटना से 281 कि मी
- रेल द्वारा: निकटतम रेलवे स्टेशन जसीडिह यहाँ से 10 कि मी है जो हावड़ा पटना दिल्ली लाइन पर स्थित है।
[बदलें] यह भी देखें
ग==बाहरी कड़ियाँ==
झारखंड के शहर | ![]() |
---|---|
राँची | लोहरदग्गा | गुमला | सिमडेगा | पलामू | लातेहार | गढवा | चाईबासा | सराइकेला | खरसावाँ | जमशेदपुर | चाकुलिया | घाटशिला | दुमका | जामताड़ा | साहिबगंज | गोड्डा | हजारीबाग | कोडरमा | गिरीडीह | धनबाद | बोकारो | देवघर| |
श्रेणियाँ: भारत के शहर | झारखंड | झारखंड के शहर | शहर