भोपाल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
भोपाल भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है। १९८४ में इस शहर में अमरीकी कंपनी यूनियन कार्बाइड से मिथाएल् आइसो साइनेट गैस के रिसाव से लगभग बीस हजार लोग मारे गये थे। भोपाल गैस कांड का कुप्रभाव आज तक वायु प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, जल प्रदूषण के अलाव जैविक विकलांगता एवं अन्य रूपों में आज भी जारी है।
अनुक्रमणिका |
[बदलें] इतिहास
ऐसा समझा जाता है कि भोपाल की स्थापना शुरू में पर्मार राजा भोज ने १०००-१०५५ ईस्वी में की थी। उनके राज्य की राजधानी धार थी, जो अब मध्य प्रदेश का एक जिला है। ईसके बाद भोपाल शहर की स्थापना अफ़गान सिपाही दोस्त मोहम्मद (1708-1740) ने की थी. ऒरंगजेब की मृ़त्यु के बाद की अफ़रातफ़री में जब दोस्त मोहम्मद दिल्ली से भाग रहा था तो उसकी मुलाकात गोंड रानी कमलापती से हुई जिसने दोस्त मोहम्मद से मदद मागी.
[बदलें] यातायात
भोपाल काफ़ी तरीकों से देश से जुडा हुआ है।
[बदलें] रेल
भोपाल रेल द्वारा बडी आसानी से पहुँचा जा सकता है। दिल्ली-चेन्नई मेन लाइन में भोपाल स्टेशन पड़ता है। दिल्ली से रेल द्वारा ९-१२ घंटे लगते हैं।
[बदलें] हवाई यात्रा
दिल्ली और मुंबई से रोज भोपाल के लिये उडानें चलती हैं।
[बदलें] सडक यात्रा
भोपाल सडक द्वारा भी अच्छी तरह से जुडा हुआ है। सरकारी और निजी बसें भोपाल के लिये उपलब्ध हैं।
[बदलें] पर्यटन
[बदलें] यह भी देखें
- भोपाल गैस कांड
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।