विकिपीडिया:विकिपरियोजना एक-वाक्य लेख
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
यह परियोजना एक-वाक्य लेखों के आंकड़े मापने, इनको बढाने, संभालने या स्थिति अनुकुल न हों तो मिटाने के लिए स्थापित की गयी है।
अनुक्रमणिका |
[बदलें] उद्देश्य
- एक-वाक्य लेखों से सम्बन्धित आंकड़े एकत्रित करना
- एक-वाक्य लेखों के समूहों को खोजना
- एक-वाक्य लेखों को पहचानने में विकिपरियोजना लेख आँकलन की मदद करना
- एक-वाक्य लेखों के समूहों को गुणवत्ता, महत्त्व और उपलब्ध जानकारी की मात्रा के पहलुओं पर आंकना
- एक-वाक्य लेखों को बढ़ाना, श्रेणी-बद्ध करना और अन्तरविकि कड़ियाँ जोड़ना
- बोटों का भरपूर प्रयोग करना
[बदलें] आबद्ध सदस्य
अगर आप इस परियोजना में सहायता कराना चाहते हैं तो नीचे अपना हस्ताक्षर जोड़ें-
[बदलें] आंकड़े
- छोटे पन्ने - इस विशेष पन्ने पर पहले करीब 4000 पन्ने एक-वाक्य लेख प्रतीत होते हैं। इसके बाद भी कुछ एक-वाक्य लेख हैं, लेकिन ज्यादातर ऐसे लेख हैं जो सही तौर पर स्टब कहे जा सकते हैं।
- अवर्गीकृत पन्ने - इस तरह के करीब 1800 पन्ने हैं, इनमें से लगभग सभी एक-वाक्य लेख हैं।
- श्रेणी:वर्ष (करीब 1600) और श्रेणी:शब्दार्थ (करीब 770) में भी मुख्यतया एक-वाक्य लेख हैं।
[बदलें] एक-वाक्य लेख-समूहों को खोजना
अधिकतर एक-वाक्य लेखों को एक ही वाक्य को अलग-अलग पन्नों पर डालकर बनाया गया है। उदाहरण "एक भौतिक तत्त्व है।" करीब 120 लेखों में केवल यह वाक्य मौजूद है। ऐसे एक-वाक्य लेख-समूहों को खोजने के लिए गूगल Site Search का प्रयोग करें - ऐसे।
[बदलें] एक-वाक्य लेख-समूहों का आँकलन
एक-वाक्य लेख-समूह मिलने पर आँकलन पन्ने पर इसे तीन आधारों पर आंकें-
- महत्त्व - निम्न, मध्यम, उच्च - इस समूह के लेखों का हिन्दी विश्वकोश में कितना महत्त्व है।
- गुणवत्ता - निम्न, मध्यम, उच्च - इस समूह के लेखों की गुणवत्ता कैसी है। इसके लिए इन पहलुओं पर विचार करें- आधार-सूचना, श्रेणियाँ, अन्तरविकि कड़ियाँ, समूह का साँचा, हर लेख में कुछ विशिष्ट, इत्यादि।
- जानकारी की मात्रा - निम्न, मध्यम, उच्च - इस समूह के लेखों को बढ़ाने और सुधारने के लिए कितनी जानकारी जालस्थल और अन्य विकियों पर उपलब्ध है।
हर समूह के आँकलन के लिए इस साँचे का प्रयोग करें और इसे कापी करके आँकलन पन्ने पर पेस्ट कर दें।
{{subst:एक-वाक्य-लेख-समूह-आँकलन | नाम = समूह का नाम | उदाहरण = किसी एक लेख की कड़ी | खोज-वाक्य = गूगल खोज में उपयुक्त हुआ खोज-वाक्य | संख्या = समूह में लेखों की संख्या का अनुमान | महत्त्व = निम्न, मध्यम या उच्च | महत्त्व-कारण = किन कारणों से इस समूह का महत्त्व कम या ज्यादा है | गुणवत्ता = निम्न, मध्यम या उच्च | गुणवत्ता-कारण = किन कारणों से इस समूह की गुणवत्ता कम या ज्यादा है | श्रेणी = हाँ या नहीं | श्रेणी-नाम = मुख्य श्रेणी का नाम | आधार-वाक्य = हाँ या नहीं | अन्तरविकि = हाँ या नहीं | जानकारी = निम्न, मध्यम या उच्च | जानकारी-कारण = जानकारी आंकलन के कारण | जानकारी-स्रोत = इस लेख-समूह को बढ़ाने के लिए जानकारी कहाँ से मिल सकती है | अपवाद = इस समूह के लेख जो बेहतर स्थिति में हैं | बोट-सुझाव = इस समूह को सुधारने के लिए बोटो का प्रयोग कैसे किया जा सकता है | चर्चा = आपकी अन्य टिप्पणियाँ | हस्ताक्षर = ~~~~ |}}
[बदलें] बोट सुझाव
बोटों की मदद से कई सामूहिक पन्ने आसानी से बनाए जा सकते हैं। यदि आपके पास ऐसा कोई सुझाव है तो उसे बोट सुझाव पन्ने पर बताएँ। यदि आप बोट का प्रयोग करके एक-वाक्य लेखों को सुधारना चाहते हैं तो ऊपर दिये गए साँचे का प्रयोग करें और इसे आँकलन पन्ने पर डालें।
[बदलें] नए लेख-समूह
यदि आपको लगता है कि किसी लेख समूह पर हिन्दी विकिपीडिया पर बहुत कम लेख हैं या कोई लेख नहीं है तो इन्हें नए लेख समूह पन्ने पर सुझाएँ। बोटों की मदद से नए पन्ने अकसर आसानी से बनाए जा सकते हैं।