विश्व विरासत स्थल
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि)को कहा जाता है विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होती है और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों कों चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से और मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अबतक (2006) लगभग पूरी दुनिया के लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिली-जुली, और 138 अन्य स्थल इस कार्यक्रम में विरासत स्थल घोषित हो चुके हैं।
प्रत्येक विरासत स्थल उस खास देश की संपत्ति होती है जिस देश में वह स्थल स्थित हो परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है।
[बदलें] चयन प्रक्रिया=
[बदलें] विश्व विरासत स्थलों की सूची
- एशिया के विश्व विरासत स्थल
- अफ़्रीका के विश्व विरासत स्थल
- युरोप के विश्व विरासत स्थल
- उत्तरी अमरीका के विश्व विरासत स्थल
- दक्षिणी अमरीका के विश्व विरासत स्थल