अहमदाबाद
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
अहमदाबाद | |
सैयद मस्जिद का एक दृश्य | |
प्रदेश | गुजरात |
स्थान | 23.03° N 72.58° E |
क्षेत्रफल - समुद्र तल से ऊँचाई |
8,707 स.की.मी
|
समय मण्डल | IST (UTC+5:30) |
जनसंख्या (2001) - घनत्व |
4970200 - 551/स.कि.मी. |
महापौर | |
सांसद | लाल कृष्ण आडवाणी |
अहमदाबाद गुजरात प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। इक्क्यावन लाख की जनसंख्या वाला ये शहर, साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है. पहले गुजरात की राजधानी यही शहर ही था, उसके बाद ये स्थान गान्धीनगर को दे दिया गया. अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है. इस शहार की बुनियाद सन १४११ में डाली गयी थी. शहर का नाम सुलतान अहमद शाह पर पडा था.
अनुक्रम |
[संपादित करें] इतिहास
अंग्रेज़ी हुकूमत के दौरान, इस जगह को फ़ौज़ी तौर पर इस्तमाल किया जाता था. अहमदाबाद इस प्रदेश का सबसे प्रमुख शहर है.
[संपादित करें] भूगोल
पश्चिम भारत में बसा ये शहर, समुद्र से १७४ फ़ुट की ऊंचाई पर स्थित है. शहर मे दो झीलें हैं - कंकरिया और वस्त्रापुर तालाब. साबरमती नदी के गर्मी के मौसम में सूख जाने के कारण, नदी की जगह सफ़ेद मिट्टी रह जाती है. बारिश के महिनों के अलावा पूरे साल गर्मी का माहौल रहता है. सबसे उच्च तापमान ४७ डिग्री तक पहंचता है और कम से कम ५ डिग्री ठंड के समय.
[संपादित करें] प्रशासन
अहमदाबाद मुनिसिपल कोर्पोशन इस शहर के देख रेख का काम सम्भालता है और कुछ भाग औडा सम्भालता है.
[संपादित करें] पर्यटन स्थल
अहमदाबाद में घूमने लायक कई स्थल हैं. इनमें से कुछ आधुनिक हैं तथा कुछ पौराणिक भी हैं.
- गाँधी आश्रम, साबरमती
- सिद्दी सैयद जाली, खानपुर
- सरखेज रोज़ा, सरखेज
- कांकरीया झील
- वस्त्रापुर झील
- गुजरात साइंस सीटी
- अक्षरधाम मंदिर, गांधीनगर
- आई मेक्स थिएटर
- लॉ गार्डन
- वैष्णोदेवी मंदिर
- अडालज वाव
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।