विकिपीडिया:क्या आप जानते है(पूर्व-प्रदर्शित)
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
क्या आप जानते है ? |
---|
नियम |
चर्चा |
सुझाव |
पुरालेख |
इस पन्ने पर हिन्दी विकिपीडिया के क्या आप जानते है भाग मे प्रदर्शित लेखो की सुची है।
- कूलाम्ब आवेश की वह मात्रा है जो 1 मीटर दूरी पर रखे समान आवेश को 9*10^9 न्युटन बल से प्रतिकर्षित करे।
- एम एम टी सी भारत की प्रथम ऐसी अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक कम्पनी है जिसे 'सुपर स्टार ट्रेडिंग हाउस' का दर्जा प्रदान किया गया है।
- पाकिस्तान के क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर का जन्म भारत के कानपुर शहर में 14 मई, 1948 को हुआ था। दाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी और मध्यम गति की गेंदबाज़ी करने वाले रॉबर्ट एंड्रयू वूल्मर ने 1975 में इंग्लैंड की टीम से अपने टेस्ट क्रिकेट जीवन की शुरुआत की थी।
- जयन्त विष्णु नार्लीकर ने आइनस्टाइन के सापेक्षता सिद्धान्त और माक सिद्धान्त को मिलाते हुए हॉयल-नार्लीकर सिद्धान्त का प्रतिपादन किया है।
- लंदन में स्थित ईलिंग बरो के एक जिले साउथॉल की 70,000 जनसंख्या का 55% भारतीय/पाकिस्तानी (ब्रितानी एशियाई) है।
- चार्ल्स द्वितीय को कैथरीन दे ब्रागान्ज़ा से विवाह करने पर मुम्बई शहर दहेज में मिला।
- बर्लिन की दीवार ने 28 साल तक बर्लिन शहर को विभाजित करके रखा।
- रुहोल्ला खोमैनी ईरान का अयतोल्ला अल-उज़्मा था।
- भारत के विभाजन के दौरान हुई हिंसा में करीब 5 लाख लोग मारे गए, और करीब 1.45 करोड़ शरणार्थियों ने अपना घर-बार छोड़कर बहुमत संप्रदाय वाले देश में शरण ली।
- झाँसी की रानी सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रसिद्ध कविता है।
- 26 मार्च 2007 को हिंदी साहित्यकार महादेवी वर्मा की 100वीं जयंती है। उनका जन्म 26 मार्च 1907 को हुआ था। यह वर्ष उनकी जन्मशती के रूप में भी मनाया जा रहा है।
- चंदबरदाई को हिंदी का पहला कवि और उनकी रचना पृथ्वीराज रासो को हिंदी की पहली रचना होने का सम्मान प्राप्त है।
- जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है।
- प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक ओ. हेनरी या विलियम पोर्टर, तीन वर्ष और तीन महीनों तक जेल में रहे।
- मा परिवार सेना चीन के मुसलमान योद्धा थे जिन्हें अन्ततः समाजवादियों ने हराया।
- आयुर्वेद अथर्ववेद का उपवेद है।
- निरंतर विश्व की पहली ज्ञात हिन्दी ब्लॉगज़ीन है।
- विंग्स आफ फायर: एन आटोबायोग्राफी आफ एपीजे अब्दुल कलाम (1999), मूल रुप मे अंग्रेजी मे प्रकाशित यह किताब, विश्व की 13 भाषाओ मे अनूदित हो चुकी है । जिसमे भारत की प्रमुख भाषाए हिन्दी, गुजराती, तेलुगू, तमिल, मराठी, मलयालम के साथ-साथ कोरियन, चीनी और ब्रेल लिपी भी शामिल है ।
- सुन्दरमूर्ति वर्ष ८२४ मे स्वर्गलोक को गए, वे आठवी सदी के तमिलनाडु के एक नायनमार सन्त थे।
- पतंजलि ने पाणिनि के अष्टाध्यायी पर अपनी टिप्पणी लिखी जिसे महाभाष्य का नाम दिया (महा + भाष्य - समीक्षा, टिप्पणी, विवेचना, आलोचना)।