तकनीकी
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
तकनीकी या प्रौद्योगिकी (en:Technology) व्यावहारिक और औद्योगिक कलाओं और प्रयुक्त विज्ञानों से सम्बन्धित अध्ययन या विज्ञान का समूह है । कई लोग तकनीकी और अभियान्त्रिकी (en:Engineering) शब्द एक दूसरे के लिये प्रयुक्त करते हैं । जो लोग प्रौद्योगिकी को व्यवसाय रूप में अपनाते है उन्हे अभियन्ता कहा जाता है।
आदि काल से मानव तकनीक का प्रयोग करता आ रहा है। आधुनिक सभ्यता के विकास में तकनीकी का बहुत बडा योगदान है। जो समाज या राष्ट्र तकनीकी रूप से सक्षम हैं वे सामरिक रूप से भी सबल होते हैं और देर-सबेर आर्थिक रूप से भी सबल बन जाते हैं। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिये कि अभियांत्रिकी का आरम्भ सैनिक अभियांत्रिकी से ही हुआ। इसके बाद सडकें, घर, किले, पुल आदि के निर्माण सम्बन्धी आवश्यकताओं और समस्याओं को हल करने के लिये सिविल अभियांत्रिकी का प्रादुर्भाव हुआ। औद्योगिक क्रान्ति के साथ-साथ यांत्रिक तकनीकी आयी। इसके बाद वैद्युत अभियांत्रिकी, रासायनिक तकनी़की तथा अन्य तकनीकियां आयीं।
[संपादित करें] तकनीकी की शाखायें
- सैनिक अभियांत्रिकी
- सिविल अभियांत्रिकी
- यांत्रिक अभियांत्रिकी
- वैद्युत अभियांत्रिकी
- रासायनिक तकनीकी
- एलेक्ट्रनिक्स
- संगणक तकनीकी
[संपादित करें] विविध प्रकार की तकनीकी
- सरल तकनीकी
- माध्यमिक तकनीकी
- उपयुक्त तकनीकी
- उच्च तकनीकी
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।