पापुआ न्यू गिनी
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
पापुआ न्यू गिनी [इंडोनेशिया]] के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक स्वतंत्र राष्ट्र है जो दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में द्वीपों का एक समूह है। यहाँ की राजधानी, जो यहाँ के बड़े शहरों में से एक है का नाम पोर्ट मोरेस्बी है। सिर्फ़ 6 मिलियन जनसंख्या वाला देश विविधताओं के देश के रुप में भी जाना जाता है। इतनी आबादी में ही यहाँ लगभग 850 भाषाएँ बोली जाती है और कई धार्मिक समुदाय यहाँ निवास करते हैं। यहाँ की आबादी का सिर्फ़ 18 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों मे रहता है।