राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) एक हिंदू राष्ट्रवादी आंदोलन है जिसके सिद्धांत हिंदुत्व मे निहित और आधारित हैं। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अपेक्षा संघ या आर एस एस नाम से अधिक प्रसिद्ध है। इसकी शुरुआत 1925 में डा. केशव हेडगेवार द्वारा की गयी थी । बीबीसी के अनुसार, संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है. 1925 के बाद से धीरे धीरे इस संस्थान का राजनैतिक महत्व बढता गया और इसकी परिणति भाजपा जैसे राजनैतिक दल के रूप में हुई जिसे आमतौर पर संघ की राजनैतिक शाखा के रूप में देखा जाता है जो भारत के केन्द्रीय सत्ता पर अन्तत: सन 2000 में काबिज हुई।
अनुक्रम |
[संपादित करें] संघ परिवार की संरचनात्मक व्यवस्था
संघ में संगठनात्मक रूप से सबसे ऊपर सरसंघ चालक का स्थान होता है जो पूरे संघ का दिशा-निर्देशन करते हैं। सरसंघचालक की नियुक्ति मनोनयन द्वारा होती है। हर सरसंघचालक अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करता है। संघ के वर्तमान सरसंघचालक श्री कुपहल्ली सीतारामय्या सुदर्शन हैं। संघ के ज्यादातर कार्यों का निष्पादन शाखाओं द्वारा होता है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर सुबह या शाम के समय एक से दो घंटे के लिये स्वयंसेवकों का परस्पर मिलन होता है। वर्तमान में पूरे भारत में संघ की लगभग पचास हजार से ज्यादा शाखाएँ लगती हैं। ये शाखाएँ संघ की बुनियाद होती है। सामान्यतया शाखा की गतिविधियों में खेल, योग वंदना और भारत एवं विश्व की साँस्कृतिक पहलुओं पर बौद्धिक चर्चा-परिचर्चा शामिल है।
[संपादित करें] आलोचनाएँ
महात्मा गाँधी की मुस्लिम तुष्टीकरण नीति से क्षुब्ध होकर 1948 में नाथूराम गोडसे द्वारा उनकी हत्या करने के बाद संघ पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। गोडसे संघ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक भूतपूर्व स्वयंसेवक थे। बाद में एक जाँच समिति की जाँच के बाद संघ को इस आरोप से बरी कर दिया गया और प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।
संघ के आलोचकों के द्वारा संघ को एक अतिवादी दक्षिणपंथी संगठन बताया जाता रहा है एवं हिंदूवादी और फ़ासीवादी संगठन के तौर पर संघ की आलोचना की जाती रही है। जबकि संघ के स्वयंसेवकों का कहना है कि सरकार एवं देश की अधिकांश पार्टियाँ अल्पसंख्यक- तुष्टीकरण में लिप्त रहती हैं। उदाहरणार्थ- विवादास्पद शाहबानो प्रकरण एवं हज यात्रा में दी जानेवाली सब्सिडी इत्यादि की नीति समाप्त करे।
संघ का यह मानना है कि ऐतिहासिक रूप से हिंदू स्वदेश में ही हमेशा से उपेक्षित और उत्पीड़ित रहे हैं और हम सिर्फ़ हिंदुओं के जायज अधिकारों की बात करते हैं। आलोचकों का कहना है कि ऐसे विचारों एवं प्रचारों से भारत का धर्मनिरपेक्ष बुनियाद कमज़ोर होता है। इस क्रम में सबसे विवादास्पद और चर्चित मामला अयोध्या विवाद रहा है जिसमें बाबर द्वारा सोलहवीं सदी में निर्मित एक ढाँचा विवादित ढाँचा के स्थान पर राम मंदिर का निर्माण करना है। अधिकांश हिंदुओं का ऐसा मानना है कि यहीं भगवान राम की पैदाईश हुई थी।
[संपादित करें] संघ की उपलब्धियाँ
संघ की उपस्थिति भारतीय समाज के हर क्षेत्र में महसूस की जा सकती है जिसकी शुरुआत 1925 से होती है। उदाहरण के तौर पर 1962 के भारत-चीन युद्ध में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू संघ की भूमिका से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने संघ को गणतंत्र दिवस के 1963 के परेड में सम्मिलित होने का निमन्त्रण दिया। सिर्फ़ दो दिनों की पूर्व सूचना पर तीन हजार से भी ज्यादा स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में वहाँ उपस्थित हो गये।
वर्तमान समय में संघ के दर्शन का पालन करने वाले कतिपय लोग देश के सर्वोच्च पदों तक पहुँचने मे भीं सफल रहे हैं। ऐसे प्रमुख व्यक्तियों में उपराष्ट्रपति पद पर भैरोसिंह शेखावत, प्रधानमंत्री पद पर अटल बिहारी वाजपेयी एवं उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री के पद पर लालकृष्ण आडवाणी जैसे लोग शामिल हैं।
[संपादित करें] सहयोगी सँस्थाएँ
- सेवा भारती
- विद्या-भारती
- स्वदेशी जागरण मंच
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
- हिंदू स्वयंसेवक संघ
- विश्व हिंदू परिषद
यह भी देखें:
- हिंदुत्व
- विश्व हिंदू परिषद
- बजरंग दल
- भारतीय जनता पार्टी
- राष्ट्रवाद
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- पाञ्चजन्य - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुखपत्र (हिन्दी साप्ताहिक)
- Organiser - आर एस एस का मुखपत्र (अंग्रेजी साप्ताहिक)
- श्री गोलवलकर गुरुजी - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री माधव सदाशिव गोलवलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समर्पित हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी जालघर
- गीत गंगा - दस से भी अधिक भारतीय भाषाओं में सैकडों राष्ट्रभक्ति गीत एवं एम् पी-३
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।
|
|
---|---|
संस्थायें | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ · राष्ट्रीय सेविका समिति · भारतीय जनसंघ · विश्व हिंदू परिषद · भारतीय जनता पार्टी · बजरंग दल · अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद · राष्ट्रीय सिख संगत · भारतीय मजदूर संघ · हिंदू स्वयंसेवक संघ · हिन्दू विद्यार्थी परिषद · स्वदेशी जागरण मंच · दुर्गा वाहिनी · सेवा भारती · भारतीय किसान संघ · बालगोकुलम · विद्या भारती · भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम |
प्रमुख व्यक्तित्व | केशव बलिराम हेडगवार · माधव सदाशिव गोलवलकर · श्यामा प्रसाद मुखर्जी · दीनदयाल उपाध्याय · मधुकर दत्तात्रेय देवरस · अटल बिहारी वाजपेयी · लालकृष्ण आडवाणी · राजेन्द्र सिंह · अशोक सिंघल · के एस सुदर्शन · प्रवीण तोगड़िया · उमा भारती · नरेंद्र मोदी · विनय कटियार |
दर्शन | हिंदू राष्ट्रवाद · हिंदुत्व · हिंदू राष्ट्र · राम जन्मभूमि · अखंड भारत · समान नागरिक संहिता |