होली
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
होली या फगुआ (भोजपुरी) वसंत ॠतु मेँ मनाया जाने वाला एक लोकप्रिय भारतीय त्योहार है।यह पर्व हिन्दू तिथि के हिसाब से फाल्गुन माह की अंतिम तिथि (पूर्णिमा) को मनाया जाता है। यह उत्सव चैत्र महीने के आरंभ का भी द्योतक है। चैत्र हिन्दू पञ्चांग का प्रथम मास होता है, अतः होली हिन्दुओं के लिये नये वर्ष का उत्सव भी है। होली को रगों का त्योहार कहते हैं। होली पारपरिक तौर पर दो दिन मनायी जाती है। पहले दिन रात को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते है। दूसरे दिन, जिसे धुरड्डी(धुलेंडी) भी कहा जात है, लोग एक दूसरे पर रग, अबीर-गुलाल इत्यदि फ़ेंकते हैं। ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं, और घर घर जा कर लोगों को रग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। होली पर कुछ लोग भांग भी पीते हैं, जो कि एक नशीला पदार्थ होता है। इसे ठढई में मिला कर या सीधे गोलियों के रूप में लिया जाता है। एक दूसरे को रगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैँ, गले मिलते हैं और मिठाईयाँ खिलाते हैं।
वर्ष 2006 में होलिका दहन 14 मार्च और धुलेंडी 15 मार्च को है।
हिन्दू धर्म | हिन्दू त्यौहार | हिन्दू पँचांग |
पोंगल | होली | करवा चौथ | रामनवमी | जन्माष्टमी | ओणम |
गणेश चतुर्थी | विजयादशमी | दशहरा | नवरात्रि | छठ | महाशिवरात्री |
पवित्र दिवस: अनंत चतुर्दशी | एकादशी | वैकुण्ठ एकादशी | पूर्णिमा |