एम्सटर्डम
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
एम्सटर्डम (डच: Amsterdam) नीदरलैंड की राजधानी है। इस नगर की स्थापना १२वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में एम्स्टल नदी के मुहाने पर एक मछली पकड़ने के केन्द्र के रुप में हुई थी। एम्सटर्डम नाम एम्स्टल नदी के नाम से उपगमित है। १ जनवरी, २००६ को एम्सटर्डम की आबादी ७४३,०२७ थी। यह नीदरलैंड का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है।
एम्स्टर्डम की नहरें विश्वविख्यात हैं, इनमें से कई नगर के बीचोबीच हैं। इस कारण से इसकी तुलना वेनिस से की जाती है।
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।