ब्रह्मा
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
ब्रह्मा हिन्दू धर्म में एक प्रमुख देवता हैं। ये हिन्दुओं के तीन प्रमुख देवताओं (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) में एक हैं। ब्रह्मा को सृष्टि का रचयिता कहा जाता है। पुराणों के अनुसार इनके चार मुख हैं। प्रमुख देवता होने पर भी इनकी पूजा बहुत कम होती है। इसका एक कारण यह बताया जाता है कि इन्होंने अपनी पुत्री सरस्वती पर कु्दृष्टि डाली थी । इनका अकेला लेकिन प्रमुख मंदिर राजस्थान में पुष्कर नामक स्थान पर है। कई लोग गलती से इन्हें ब्रम्हा भी कहते हैं।