अग्निरेखा
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
अग्निरेखा महादेवी वर्मा का अंतिम कविता संग्रह जो मरणोपरांत 1990 में प्रकाशित हुआ।
अग्निरेखा में महादेवी की अन्तिम दिनों में रची गयीं रचनाएँ संग्रहीत हैं जो पाठकों को अभिभूत भी करती हैं और आश्चर्यचकित भी, इस अर्थ में कि महादेवी के काव्य में ओत-प्रोत वेदना और करुणा का वह स्वर, जो कब से उनकी पहचान बन चुका है इसमें मुखर होकर सामने आता है।
अग्निरेखा में दीपक को प्रतीक मानकर अनेक रचनाएँ लिखी गयी हैं। साथ ही अनेक विषयों पर भी कविताएँ हैं। महादेवी वर्मा का विचार है कि अंधकार से सूर्य नहीं दीपक जूझता है-
रात के इस सघन अंधेरे में जूझता सूर्य नहीं, जूझता रहा दीपक! कौन सी रश्मि कब हुई कम्पित, कौन आँधी वहाँ पहुँच पायी? कौन ठहरा सका उसे पल भर, कौन सी फूँक कब बुझा पायी।।
अग्निरेखा के पूर्व भी महादेवी जी ने दीपक को प्रतीक मानकर अनेक गीत लिखे हैं- किन उपकरणों का दीपक, मधुर-मधुर मेरे दीपक जल, सब बुझे दीपक जला दूँ, यह मन्दिर का दीप इसे नीरव जलने दो, पुजारी दीप कहाँ सोता है, दीपक अब जाती रे, दीप मेरे जल अकम्पित घुल अचंचल, पूछता क्यों शेष कितनी रात आदि।
शायद यही है कि करीन शोमेर ने महादेवी के लिए 'स्वज्वलित दीपक' (self consuming lamp) का सार्थक शीर्षक दिया है।
कविता संग्रह
नीहार | रश्मि | नीरजा | सांध्यगीत | दीपशिखा | सप्तपर्णा | प्रथम आयाम | अग्निरेखा | परिक्रमा | सन्धिनी | यामा | आधुनिक कवि महादेवीगद्य साहित्य
रेखाचित्र: अतीत के चलचित्र | स्मृति की रेखाएं; संस्मरण: पथ के साथी | मेरा परिवार ; चुने हुए भाषणों का संकलन: संभाषण ; निबंध: शृंखला की कड़ियां | विवेचनात्मक गद्य | साहित्यकार की आस्था तथा अन्य निबंध; ललित निबंध: क्षणदा; कहानियाँ: गिल्लूये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।