पथ के साथी
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
पथ के साथी | |
![]() |
|
---|---|
रचनाकार | महादेवी वर्मा |
प्रकाशक | राधाकृष्ण प्रकाशन, नई दिल्ली |
मुद्रक | बालाजी ऑफ़सेट, नई दिल्ली |
विधा | संस्मरण-संग्रह |
देश | भारत |
भाषा | हिंदी |
पथ के साथी महादेवी वर्मा द्वारा लिखे गए संस्मरणों का संग्रह हैं, जिसमे उन्होंने अपने समकालीन रचनाकारों का चित्रण किया है। जिस सम्मान और आत्मीयतापूर्ण ढंग से उन्होंने इन साहित्यकारों का जीवन-दर्शन और स्वभावगत महानता को स्थापित किया है वह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। 'पथ के साथी' में संस्मरण भी हैं और महादेवी द्वारा पढ़े गए कवियों के जीवन पृष्ठ भी। उन्होंने एक ओर साहित्यकारों की निकटता, आत्मीयता और प्रभाव का काव्यात्मक उल्लेख किया है और दूसरी ओर उनके समग्र जीवन दर्शन को परखने का प्रयत्न किया है।
'पथ के साथी' में कवींद्र रवींद्र, दद्दा(मैथिलीशरण गुप्त), प्रसाद, निराला, पंत, सुभद्राकुमारी चौहान तथा सियारामशरण गुप्त की रेखाएँ शब्द-चित्र के रूप में आईं हैं