श्रीनिवास रामानुजन्
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
![]() श्रीनिवास रामानुजन् (1887-1920) |
|
जन्म | 22 दिसम्बर, 1887 इरोड, तमिल नाडु |
---|---|
निधन | 26 अप्रैल, 1920 चेटपट, (चेन्नई), तमिल नाडु |
निवास | ![]() ![]() |
राष्ट्रीयता | ![]() |
कार्यक्षेत्र | गणित |
मातृ-संस्था | कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय |
शैक्षणिक सलाहकार | जी. एच. हार्डी और जॉन इडेन्सर लिटलवुड |
ख्याति के कारण | लैंडॉ-रामानुजन् स्थिरांक रामानुजन्-सोल्डनर स्थिरांक |
धर्म | हिन्दू |
श्रीनिवास रामानुजन् इयंगर (तमिल ஸ்ரீனிவாஸ ராமானுஜன் ஐயங்கார்) (22 दिसम्बर, 1887 – 26 अप्रैल, 1920) एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें आधुनिक काल के महानतम गणित विचारकों में गिना जाता है। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए। ये बचपन से ही विलक्षण प्रतिभावान थे। इन्होंने खुद से गणित सीखा और अपने जीवनभर में गणित के 3,884 प्रमेयों का संकलन किया। इनमें से अधिकांश प्रमेय सही सिद्ध किये जा चुके हैं। इन्होंने गणित के सहज ज्ञान और बीजगणित प्रकलन की अद्वितीय प्रतिभा के बल पर बहुत से मौलिक और अपारम्परिक परिणाम निकाले जिनसे प्रेरित शोध आज तक हो रहा है, यद्यपि इनकी कुछ खोजों को गणित मुख्यधारा में अब तक नहीं अपनाया गया है। हाल में इनके सूत्रों को क्रिस्टल-विज्ञान में प्रयुक्त किया गया है। इनके कार्य से प्रभावित गणित के क्षेत्रों में हो रहे काम के लिये रामानुजन जर्नल की स्थापना की गई है।
[बदलें] संदर्भ
- Biography of this mathematical genius at World of Biography
- A Study Group For Mathematics: Srinivasa Ramanujan Iyengar
- Srinivasan Ramanujan in One Hundred Tamils of 20th Century
- The Ramanujan Journal - An international journal devoted to Ramanujan
- Jai Maharaj, Computing the Mathematical Face of God: S. Ramanujan
- Srinivasa Aiyangar Ramanujan
- A short biography of Ramanujan
- International Math Union Prizes, including a Ramanujan Prize.
- A biographical song about Ramanujan's life
- Feature Film on Math Genius Ramanujan by Dev Benegal and Stephen Fry
- A magical genius
- Norwegian and Indian mathematical geniuses
- RAMANUJAN — Essays and Surveys
- Ramanujan's growing influence
- Ramanujan's mentor
- A biography of Ramanujan set to music
- [1]
- BBC radio programme about Ramanujan - episode 5
- Bruce C. Berndt, Robert A. Rankin. The Books Studied by Ramanujan in India American Mathematical Monthly, Vol. 107, No. 7 (Aug. - Sep., 2000), pp. 595-601 doi:10.2307/2589114
ये जीवनचरित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक स्टब है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।