अफ़्ग़ानिस्तान
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।
|
|||||
![]() |
|||||
भाषाएँ: | पश्तो ~30%, फारसी (डारी) ~६०% |
||||
राजधानी: - जनसंख्या: - अक्षांस-रेखांस: |
काबुल १,४२४,४०० (१९८८) ३४°३०'N, ६९°१०'E |
||||
प्रमुख नेता: | हमीद कर्ज़ाई, Transitional President | ||||
देश प्रमुख: | |||||
क्षेत्रफल: - कुल: - % जल: |
४० वाँ स्थान ६४७,५०० वर्ग किलोमीटर 0% |
||||
लैंड लाक्ड सीमायें: तटीय सीमा: |
5,529 km कोई नहीं |
||||
जनसँख्या: - कुल: - घनत्व: |
३८ वाँ स्थान 28,717,213 (२००२) ४३/किलोमीटर |
||||
आज़ादी: | ईरानसे १७४७ |
||||
राष्ट्रीय दिवस: | १९ अगस्त | ||||
धर्म: | सुन्नी इस्लाम 74% शिया इस्लाम 25% |
||||
मुद्रा: | [[अफ़गानी (Af)]] = 100 पुल | ||||
समय क्षेत्र: | UTC+4:30 | ||||
राष्ट्रीय गीत: | सोउन्द-ए-म
।- । इंटरनेट डोमेन: || .af |
||||
Calling Code: | 93 | ||||
Template:Ed |
अफगानिस्तान या अफ़ग़ान इस्लामिक गणराज्य जंबूद्वीप(एशिया) का एक देश है । यह दक्षिणी मध्य एशिया में अवस्थित देश है जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है । प्रायः इसकी गिनती मध्य एशिया के देशों में होती है पर देश में लगातार चल रहे संघर्षों ने इसे कभी मध्य पूर्व तो कभी दक्षिण एशिया से जोड़ दिया है । इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में कश्मीर तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है ।
अफगानिस्तान कई सम्राटों, आक्रमणकारियों तथा विजेताओं की शरणभूमि रहा है । इनमें सिकन्दर,फारसी शासक दारा प्रथम, तुर्क,मुगल शासक बाबर, मुहम्मद गौरी, नादिर शाह इत्यादि के नाम प्रमुख हैं । ब्रिटिश सेनाओं ने भी कई बार अफ्गानिस्तान पर आक्रमण किया । वर्तमान में अमेरिका द्वारा तालेबान पर आक्रमण किये जाने के बाद नैटो(NATO) की सेनाएं वहां बनी हुई हैं ।
अफ्गानिस्तान के प्रमुख नगर हैं - राजधानी काबुल, कांधार ।
अनुक्रमणिका |
[बदलें] नाम
अफ़ग़ानिस्तान का नाम अफ़ग़ान और स्तान से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ है अफ़गानों की भूमि । स्तान इस क्षेत्र के कई देशों के नाम में है जैसे - पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाख़स्तान, हिन्दुस्तान इत्यादि जिसका अर्थ है भूमि या देश ।अफ़ग़ान का अर्थ यहां के सबसे अधिक वसित नस्ल (पश्तून) को कहते है ।
[बदलें] इतिहास
मध्यकाल में कई अफ़ग़ान शासकों ने दिल्ली की सत्ता पर अधिकार किया या करने का प्रयत्न किया जिनमें लोदी वंश का नाम प्रमुख है । इसके अलावा भी कई मुस्लिम आक्रमणकारियोंं ने अफगान शाहों की मदत से हिन्दुस्तान पर आक्रमण किया था जिसमें बाबर, नादिर शाह तथा अहमद शाह अब्दाली शामिल है । अफ़गानिस्तान के कुछ क्षेत्र दिल्ली सल्तनत के अंग थे ।
[बदलें] आधुनिक काल
उन्नीसवीं सदी में आंग्ल-अफ़ग़ान युद्धों के कारण अफ़्ग़ानिस्तान का काफी हिस्सा ब्रिटिश इंडिया के अधीन हो गया जिसके बाद अफगानिस्तान में यूरोपीय प्रभाव बढ़ता गया । १९१९ में अफ्गानिस्तान ने विदेशी ताकतों से एक बार फिर स्वतंत्रता पाई । आधुनिक काल में १९३३-१९७३ के बाच का काल अफ्गानिस्तान का सबसे अधिक व्यवस्थित काल रहा जब ज़ाहिर शाह का शासन था । पर पहले उसके जीजा तथा बाद में कम्युनिस्ट पार्टी के सत्तापलट के कारण देश में फिर से अस्थिरता आ गई । सोवियत सेना ने कम्युनिस्ट पार्टी के यहयोग के लिए देश में कदम रखा और मुजाहिदीन ने सोवियत सेनाओं के खिलाफ युद्ध झेड़ दिया और बाद में अमेरिका तथा पाकिस्तान के सहयोग से सोवियतों को वापस जाना पड़ा । ११ सितम्बर २००१ के हमले में मुजाहिदीन के सहयोग होने की खबर के बाद अमेरिका ने देश के अधिकांश हिस्से पर सत्तारुढ़ मुजाहिदीन(तालेबान), जिसको कभी अमेरिका ने सोवियत सेनाओं के खिलाफ लड़ने में हथियारों से सहयोग दिया था, के खिलाफ युद्ध झेड़ दिया ।
[बदलें] वर्तमान
वर्तमान में (फरवरी २००७) देश में नैटो(NATO) की सेनाएं बनी हैं और देश में लोकतांत्रिक सरकार का शासन है । हंलांकि तालेबान ने फिर से कुछ क्षेत्रों पर अधिपत्य जमा लिया है, अमरीका का कहना है कि तालेबान को पाकिस्तानी जमीन पर फलने-फूलने दिया जा रहा है ।
[बदलें] यह भी देखिए
- अफगानिस्तान (विक्षनरी)
- अफ़ग़ानिस्तान के युद्ध
जंबुद्वीप के राष्ट्र | ||
---|---|---|
अज़रबैजान | अफ़ग़ानिस्तान | आर्मीनिया | इंडोनेशिया | इराक़ | इस्राइल | ईरान | उज़्बेकिस्तान | उत्तरी कोरिया | ओमान | कज़ाख़िस्तान | क़तर | कम्बूजा | किर्गिस्तान | चीन | जापान | जोर्जिया | ताइवान | ताजिकिस्तान | तुर्कमेनिस्तान | तुर्की | थाइलैंड | दक्षिणी कोरिया | नेपाल | पाकिस्तान | पूर्वी तीमोर | फ़िलिपीन्स | बहरीन | बांग्लादेश | ब्रूनेई | भारत | भूटान | मलेशिया | मंगोलिया | मालदीव | म्यान्मार | यमन | यार्दन | रूस | लाओस | लेबनान | वियत्नाम | संयुक्त अरब अमीरात | साइप्रस | साउदी अरब | सिंगापुर | सीरिया | श्रीलंका |
श्रेणियाँ: आधार | देश | नैऋत्य जंबुद्वीप | जंबुद्वीप